मध्यप्रदेश में कोरोना के कोई मामले सामने नहीं आया हैं। इसके बाद भी सरकार सक्रिय है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग हमीदिया अस्पताल में बूस्टर डोज लगवाने वालों को प्रेरित करने पहुंचे। सारंग कहा कि मध्यप्रदेश में कोरोना की कोई भी गंभीर स्थिति नहीं है लेकिन केंद्र सरकार की जो निर्देश है उनका पालन करना जरूरी है। मध्यप्रदेश में पहले और दूसरे डोज को भी लोगों ने कराया अब जिन्हें बूस्टर डोज लगाना है वह भी लगवा लें। जिससे कि कोरोना से किसी प्रकार का खतरा ना रहे। इसके अलावा पिछले दिनों कोरोना के इलाज के संबंध में माकड्रिल किया गया। इस दौरान देखा गया कि यदि किसी तरह से कोई गंभीर स्थिति बनती है तो उससे कैसे निपटा जाए। इसके अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी काम नहीं कर रहे थे। उन्हें भी सुधारने का काम किया गया है।
कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार हुई सक्रिय












