इंदौर। विजय नगर स्थित कनकेश्वरी उद्यान में पिछले पांच वर्षों से संचालित मॉर्निंग मेकर फिटनेस क्लब द्वारा मां शक्ति के गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। फिटनेस ट्रेनर एवं एस्ट्रोलॉजर नीतू कानूनगो के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं ने उत्साह, उमंग और भक्ति के साथ मां जगदंबे के गरबों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ गरबा कर माता रानी की आराधना की। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सदस्यों को क्लब की ओर से पुरस्कृत भी किया गया।
मॉर्निंग मेकर फिटनेस क्लब में महिलाओं को नियमित रूप से योग, जुंबा और एरोबिक्स के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। क्लब के माध्यम से कई महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिला है। फिटनेस गतिविधियों के साथ-साथ यहां समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जो महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
गरबा उत्सव में नीतू कानूनगो, आस्था, रेखा, अर्चना, गौरी, कृष्णा, मधु, मनीषा, मीना भरतारकर, अनूप पवनिकर, निशा, मीनाक्षी, मुक्ता, निधि जैन, पारुल, वेदश्री, रेखा कौर, शालू, प्रमिला, शीलू, प्रतीक्षा, सुदिति, सीमा, प्रीति सहित अन्य सदस्य शामिल हुईं। सभी ने मिलकर भक्तिमय वातावरण में मां जगदंबे के गरबों का आनंद लिया और कार्यक्रम को यादगार बनाया।




