नई दिल्ली/ कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने नज़र आ रहे है। कोविड की किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को देश के कई अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ की गयी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि उपकरणों और मानव संसाधन को तैयार रखना जरूरी है. मांडविया ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने की स्थिति से निपटने से जुड़ी सफदरजंग अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया. चीन समेत कुछ देशों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से एहतियाती कदमों के तौर पर सभी कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने को कहा था. चीन में लाशो की लम्बी कतार के साथ साथ अन्य देशो में भी कोरोना के केस बढ़ते नजर आ रहे है। बही भारत में मंगलवार को कोविड-19 के 157 नये मामले आए.
कोविड-19 का कहर, अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल












