वैश्विक बाजार में Crude Oil Price गिरावट दर्ज की गई है, जहां Brent Crude Price गिरकर 91.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, WTI Crude भी करीब 91.05 डॉलर प्रति बैरल तक फिसल गया है।
इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा ईरान के साथ अस्थायी सीजफायर की घोषणा मानी जा रही है। इस फैसले के बाद बाजार में तनाव कम हुआ और निवेशकों को राहत मिली है।
मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड करीब 16% यानी 17.39 डॉलर टूट गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में लगभग 20% यानी 21.90 डॉलर की गिरावट आई।
विशेषज्ञों के अनुसार, Global Oil Market में यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है, लेकिन इसकी स्थिरता इस बात पर निर्भर करेगी कि सीजफायर कितनी मजबूती से लागू होता है। साथ ही, Strait of Hormuz से ऊर्जा आपूर्ति सामान्य रहती है या नहीं, यह भी एक अहम कारक होगा।
दरअसल, Iran US Tension के चलते पिछले कुछ समय से तेल की कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा था। लेकिन ट्रंप द्वारा संभावित सैन्य कार्रवाई को दो सप्ताह के लिए टालने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की प्रतिबद्धता ने बाजार की धारणा को बदल दिया है।
इस घोषणा के बाद न केवल तेल की कीमतों में गिरावट आई है, बल्कि वैश्विक शेयर बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला है। निवेशकों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी, जिससे बाजार में स्थिरता लौट सकती है।












