Indore के प्रतिष्ठित उद्योगपति सुरेश सिंह भदौरिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक प्रमुख चिकित्सा सम्मेलन में शामिल होने का विशेष आमंत्रण मिला है। यह सम्मेलन Croatia के ऐतिहासिक शहर Dubrovnik में 15 से 19 जून 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा, जो कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में भी प्रसिद्ध है।
यह प्रतिष्ठित सम्मेलन International Society for Applied Biological Sciences (ISABS) द्वारा Mayo Clinic और सेंट कैथरीन हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बायोमेडिकल रिसर्च, डायग्नोस्टिक्स और पर्सनलाइज्ड हेल्थकेयर पर प्रभाव है।
इस वैश्विक आयोजन में 70 से अधिक देशों के 600 से ज्यादा वैज्ञानिक और चिकित्सक भाग लेंगे। साथ ही Harvard Medical School, Johns Hopkins University, MIT, Stanford University और National Institutes of Health जैसे विश्व के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ भी इसमें शामिल होंगे।
सम्मेलन का विशेष आकर्षण “नोबेल स्पिरिट” कार्यक्रम रहेगा, जिसमें Gregg Semenza, Thomas Südhof और Aaron Ciechanover जैसे नोबेल विजेता चिकित्सा और विज्ञान के भविष्य पर अपने विचार साझा करेंगे।
श्री भदौरिया को यह आमंत्रण Dragan Primorac द्वारा भेजा गया है। उनके नेतृत्व में इंडेक्स समूह ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में जो नवाचार स्थापित किए हैं, वही उन्हें इस वैश्विक मंच तक लेकर गए हैं।
यह आमंत्रण न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इंदौर की शैक्षणिक और चिकित्सा उत्कृष्टता की अंतरराष्ट्रीय पहचान भी है। इस सम्मेलन में “इन्फ्लामेजिंग के 25 वर्ष”, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन वर्कशॉप, ह्यूमन जेनेटिक्स कांग्रेस और पर्सनलाइज्ड मेडिसिन पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
इस उपलब्धि से इंदौर का नाम एक बार फिर वैश्विक मंच पर रोशन हुआ है और भारत की चिकित्सा व शोध क्षमता को नई पहचान मिली है।













