बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी आज अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी मां मृदुला त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर बेटी के लिए प्यार और आशीर्वाद व्यक्त किया। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
मां मृदुला ने लिखा भावुक संदेश
मृदुला त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी और आशी के साथ एक खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा,
“आज से ठीक बीस वर्ष पहले तुमको पहली बार गोद में लिया था मैंने, खुद का परिचय करवाया था तुमसे और कहा था कि गुड़िया मैं तुम्हारी मम्मा हूं। कितना सुखद अनुभव था वह बता ही नहीं सकती। तुम्हारे मम्मा-पापा बनना हमारा सौभाग्य है।”
उन्होंने आगे लिखा,
“मन से शुक्रिया और प्यार मेरी जान। हमको चुनने के लिए शुक्रिया। आयुष्मान हो, खूब खुश रहो।”
इस भावुक संदेश को फैंस और बॉलीवुड सितारों से भी खूब प्यार मिल रहा है।
एक्टिंग में करियर बनाना चाहती हैं आशी
आशी त्रिपाठी अपने पिता की तरह अभिनय की दुनिया में पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने पहले ही अभिनय की शुरुआत कर दी है और कई प्रोजेक्ट्स में अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं।
आशी ने ‘रंग डारो’ म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया था। इस गीत को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत अभिनव आर. कौशिक ने तैयार किया था।
थिएटर में भी दिखा चुकी हैं अभिनय
साल 2025 में आशी ने म्यूजिकल कॉमेडी थिएटर शो ‘लाइलाज’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस नाटक का निर्माण उनके माता-पिता के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया था। थिएटर में उनके अभिनय को भी सराहना मिली थी।
फैंस ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
आशी के 20वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस का मानना है कि पंकज त्रिपाठी की तरह आशी भी आने वाले समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।









