शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक भागीदारी का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। इंदौर यूनाइटेड राउंड टेबल 268 द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिचौली मर्दाना में राउंड टेबल इंडिया की प्रमुख “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (FTE)” परियोजना के अंतर्गत निर्मित 4 नवीन कक्षाओं के भवन का लोकार्पण गरिमामय समारोह में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एरिया चेयरमैन ट्र. उमंग अग्रवाल एवं श्रीमती पुष्पा गोयल रहे। कार्यक्रम में एरिया ऑनरेरी ट्र. अभिनव जैन, राउंड टेबल इंडिया, लेडीज़ सर्कल इंडिया, 41 क्लब इंडिया, स्क्वेयर लेग क्लब के सदस्य, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
राउंड टेबल इंडिया एक सेवा संगठन है, जो युवा उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स के सहयोग से देशभर में शिक्षा एवं स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास पर कार्य करता है। संगठन की Freedom Through Education (FTE) पहल के अंतर्गत अब तक देशभर में 10,000 से अधिक कक्षाओं का निर्माण किया जा चुका है, जिससे लाखों बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिला है।
विशेष बात यह रही कि इस वर्ष निर्मित 4-कक्षाओं के इस भवन को इंदौर यूनाइटेड राउंड टेबल 268 के सभी सदस्यों की माताओं को समर्पित किया गया। यह समर्पण माताओं के प्रेम, त्याग और संस्कारों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. दिव्यांशु गोयल ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के भविष्य का सबसे बड़ा निवेश है और प्रत्येक नई कक्षा बच्चों के सपनों को नई दिशा देती है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के लिए प्रेरणा उन्हें अपनी माताओं से मिली है।
यह परियोजना वर्ष 2025–26 की कार्यकारिणी चेयरमैन डॉ. दिव्यांशु गोयल, सेक्रेटरी ट्र. वैभव नागर, ट्रेज़रर ट्र. राही बिंदल, वाइस चेयरमैन ट्र. सिद्धार्थ अग्रवाल और इमीडिएट पास्ट चेयरमैन ट्र. शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में पूर्ण हुई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।










