गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम 
रायपुर। स्टील उद्योग की अग्रणी कम्पनी बजरंग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड (Goel TMT) ने एक बार फिर अपनी नवाचार क्षमता और गुणवत्ता के प्रति समर्पण से नया इतिहास रचा है। रायपुर शहर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड पर कम्पनी ने भारत का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप विज्ञापन स्थापित किया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी गई है।

कम्पनी बीते 25 वर्षों से अपनी गुणवत्ता, भरोसे और उत्कृष्टता के लिए जानी जाती रही है। विज्ञापन के क्षेत्र में भी Goel TMT ने हमेशा नई दिशा प्रदान की है, और यह बिल्डिंग रैप उसी नवाचार की मिसाल है। इस बिल्डिंग रैप की प्रमुख विशेषताएँ कुल आकार: 23,958 वर्गफीट, कवरेज: भवन के 5 फ्लोर पूरी तरह कवर, कार्य अवधि: 5 दिनों के सतत परिश्रम में 35 मजदूरों द्वारा पूर्ण और सामग्री: विशेष फ्लेक्स, जो मुम्बई से विशेष रूप से बनवाकर मंगवाया गया

इस उपलब्धि के लिए Goel TMT को 08 नवम्बर 2025 को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया इस अवसर पर कम्पनी के निदेशक सदीप गोयल ने कहा Goel TMT पिछले 25 वर्षों से गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक रहा है। इस बिल्डिंग रैप का उद्देश्य यह दर्शाना है कि हम रायपुर के हर इंच में मौजूद हैं और देश को मजबूत बनाने में हमारा योगदान निरंतर जारी है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल स्टील उद्योग के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि रायपुर शहर की पहचान को भी नई ऊँचाई प्रदान करती है।














