Amaltas Educational Welfare Society के अध्यक्ष Mayank Raj Singh Bhadauriya को मध्य प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजन आयुक्त सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। 19 मई 2026 को जारी आदेश के अनुसार, दिव्यांगजनों के कल्याण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत की गई है।
सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि श्री भदौरिया के अनुभव और सेवा कार्यों से प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को नई दिशा और गति मिलेगी। लंबे समय से वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने मध्य प्रदेश शासन, मुख्यमंत्री और विभागीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल एक पद नहीं, बल्कि दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा और उनके अधिकारों को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सरकार की सभी योजनाएं बिना किसी बाधा के हर जरूरतमंद दिव्यांगजन तक पहुंचे।
Mayank Welfare Foundation और अमलतास एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से वे वर्षों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। विशेष बच्चों के लिए इंडेक्स और अमलतास हॉस्पिटल में विशेष स्कूल की शुरुआत भी उनके प्रयासों का हिस्सा है। इसके अलावा देवास प्रशासन के सहयोग से कुपोषण रोकने हेतु “किलकारी अभियान” भी संचालित किया गया, जिसे समाज में सराहा गया।
यह नियुक्ति सामाजिक सेवा और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।













